सुल्तानपुर, मई 31 -- धनपतगंज। परीक्षा देकर घर वापस आ रही नाबालिग छात्रा के गायब होने के 100 दिन बाद भी धनपतगंज पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुहार लगाई है। 20 फरवरी को थाना बल्दीराय के एक विद्यालय से परीक्षा देकर वापस आ रही 17 वर्षीय छात्रा को धनपतगंज के खारा गांव के निकट बनकटवा श्मशान से एक युवक ने अगवा कर लिया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना धनपतगंज थाना पर दी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन छात्रा का पता अब तक नहीं लग सका है। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई प्रार्थनापत्र थाना धनपतगंज व पुलिस अधीक्षक को दिया, परन्तु अभी तक न तो नामजद आरोपियों तक पुलिस पहुंच पाई न ही गायब छात्रा का कही पता लगा। छात्रा के न मिलने पर अनहोनी की आशंका से पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री बाबा...