कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार। निज प्रतिनिधि मुख्यमंत्री ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की l इसमें नगर विकास व आवास विभाग द्वारा नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी को लेकर वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत हो रहे ड्रेनेज निर्माण की समीक्षा भी की गयी l भले ही प्रशासनिक और विभागीय स्तर से योजना पर तेजी से काम किए जाने का दावा किया जा रहा हो l लेकिन हक़ीक़त दावों से विपरीत ही है l ड्रेनेज निर्माण का काम सौ दिन चले ढाई कोस के कहावत को ही चरितार्थ कर रही है l तीन वर्ष पूर्व इस योजना पर काम शुरू किया गया था l तीन चरणों में ड्रेनेज योजना के तहत नाला का निर्माण कराया जाना हैं l इस योजना पर 282 करोड़ की लागत आएगी l शहर के कृषि विज्ञान केन्द्र से बाजार समिति तक करीब एक किलो मीटर की लम्बाई में पिछले वर्ष जून में काम शु...