कुशीनगर, नवम्बर 24 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार की हर घर जल नल योजना के बारे में काफी शिकायतें मिली हैं। कार्यदायी संस्थाओं ने गांवों में सड़कें खुदवा दीं, लेकिन पाइप डालने के बाद उन्हें दुरुस्त नहीं किया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। बहुत से गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इसे संज्ञान लिया गया है और ऐसी 100 ग्राम सभाओं को चिह्नित कर जिले के अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट देंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम सोमवार को जिले में थे। कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है, जो समूह के साथ मिलकर तीन करोड़ दीदियों को जोड़ेंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.