सौ गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक बाधित
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर। कुढ़नी के केरमा और अख्तियारपुर परैया उपशक्ति केंद्र से जुड़े करीब सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति तकनीकी कारणों से 14 घंटे तक बाधित रही। द्वारिका नगर से संचालित 33 केवीए के अंडरग्राउंड लाइन में बंकुल छपरा मेघ चौक के पास फॉल्ट आ गया, जिसके कारण सोमवार को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। जेई सुजीत कुमार ने बताया कि केबल को री-स्टोर किया गया। कार्यपालक अभियंता केशव कृष्णा ने कहा कि अंडरग्राउंड लाइन में एक ही केबल होने से समस्या बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- सौ गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक बाधित यह भी पढ़ें- बिजली गुल से आधा शहर पांच घंटे गर्मी से रहा बेहाल यह भी पढ़ें- फिर टूटकर गिरा तार, नौ घंटे बिजली बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.