सौ किसानों में वितरित हुआ उर्वरक
गाजीपुर, जुलाई 10 -- गाजीपुर (जमानियां)। धान की बोवाई में उर्वरक की उपलब्धता को देखते हुए शुक्रवार को साधन सहकारी समिति बघरी पर किसानों को उर्वरक वितरित किया गया। सौ किसानों को उर्वरक देने के साथ ही छिड़काव की भी जानकारी दी गयी। किसान अरविंद सिंह, गिरधारी सिंह, विजय यादव, आजाद सहित अन्य किसानों ने बताया कि निर्धारित समय में उर्वरक मिलने से पैदावार भी बढ़ जाता है। समिति के प्रभारी ने कहा कि किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक वितरित होगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: खाद वितरण में अनियमितता पर प्रभारी निलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.