नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। सौ किलो से ज्यादा कचरा पैदा करने वाले संस्थानों की पहचान होगी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और समितियों को इन्हें सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यहां से निकलने वाले कचरे का बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा सके। आधुनिक जीवनशैली के साथ ही घरों से निकलने वाले कचरे की तादाद में देशभर में ही बढ़ोतरी हुई है। इसका सही तरीके से प्रबंधन नहीं किए जाने से तमाम किस्म की नागरिक समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। कचरा प्रबंधन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ऐसे संस्थानों, परिसरों, कार्यालयों आदि की पहचान शुरू की गई है, जहां पर हर दिन सौ किलो से ज्यादा ठोस कचरा पैदा होता है। इसके अलावा, 20 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल या 40 हजार से लीटर से ज्यादा पानी की खपत करने वाले संस्थान...