प्रयागराज, जनवरी 16 -- ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गो-प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा के दूसरे दिन कहा कि भारत में निरंतर हो रही गोहत्याएं देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अपार कष्ट है कि हम सौ करोड़ हिंदू होते हुए भी अपनी गोमाता की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, जबकि प्रत्यक्ष 33 कोटि देवताओं को गोमाता ने अपने विग्रह में समाहित कर रखा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए हमारे धर्माचार्यों तथा पूर्वजों ने संघर्ष और बलिदान दिया है। ऐसा लगता है कि अब सनातनियों में पुरुषार्थ की क्षमता नहीं रही। इसी कलंक को मिटाने के लिए मेला में आ‌ईं हजारों सनातनी संस्थाओं से संवाद स्थापित कर जनजागृति का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा, जब तक गायों की रक्षा नहीं होगी, चैन से नहीं बैठूंगा। यात्रा में राष्ट...