बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- सौहार्द से मनायें होली, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर नालंदा, निज संवाददाता। सौहार्द, शांति एवं भाईचारा से मनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। बीडीओ ने कहा होली सौहार्द और भाईचारा का त्योहार है। इसे खुशी और शांति के साथ मनायें। थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने कहा शांति भंग करने वाले बख्से नहीं जायेंगे। डीजे पूर्णरूपेन प्रतिबंधित है। लेकिन इसके लिए आपका सहयोग जरूरी है। शराब का भंडारण व बिक्री की सूचना हमें दें। सूचना गोपनीय रखी जायेगी।बैठक में सीओ आकाशदीप, नगर अध्यक्ष जय लक्ष्मी, कबजली विभाग के जेई ओमप्रकाश, अभय शुक्ला समेंत बुद्धिजीवी व समाजसेवी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.