ललितपुर, फरवरी 28 -- जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के धर्मप्रमुखों व प्रबुद्धजनों साथ शान्ति समिति की बैठक कर आमागी होली, रमजान के त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे के साथ मनाने के लिए अपील की। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अशान्ति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारी होलिका दहन के लिए चिन्हित स्थलों पर सतत निगरानी रखें, कोई भी अराजकतत्व उत्पात न मचाये। त्योहार पूरी शान्ति व सौहार्द के साथ हों। इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैनात किये हैं। जो प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि ललितपु...