सौहार्द से बनाए ईद-उल अजहा, अफवाह फैलाने वालों से बचें: एसडीएम
मेरठ, मई 22 -- ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुर्बानी स्थलों पर साफ-सफाई, जल निकासी और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.