बहराइच, मई 21 -- फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर थाने में बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता क्षेत्राअधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव व तहसीलदार कैसरगंज सचिन श्रीवास्तव ने की। इस दौरान अधिकारियों ने पर्व को आपसी भाईचारे सौहार्द एवं शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। तहसीलदार ने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्यौहार के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर शकील खान, प्रधान मुकेश पाठक, मौलाना हसीब, इकराम खान, रईस, पेशकार यादव, मौलाना उबैदुररहमान, राकेश सिंह, महावीर राय, अजय शुक्ला, सतीश शुक्ला, मुनव्वर खान, लल्लन, अजीत त्रिपाठी, अनिल यादव...