बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता। होली, रमज़ान, अलविदा एवं ईद आदि को शान्ति पूर्ण माहौल में मनाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला शान्ति समिति की बैठक हुई। सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि जनपद के भाईचारगी की मिसाल को कायम रखें। डीएम ने सभी से अपील की कि होली, रमज़ान, अलविदा एवं ईद इत्यादि त्योंहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में हंसी खुशी के साथ मनायें। त्योहार मनाते समय इस बात का भी ख्याल रखा जाय कि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर शान्ति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.