गढ़वा, मई 23 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना परिसर में शनिवार को बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से जिस प्रकार कोई भी पर्व या त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है, ठीक उसी प्रकार बकरीद का त्योहार भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई असमाजिक तत्व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो फौरन थाना को सूचना दें ताकि ठीक समय पर उचित कार्रवाई की जा सके। साथ ही कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। वहीं थाना प्रभारी अशफाक आलम ने कहा कि पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहेगी ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। यह भी पढ़ें- बैठक में बकरीद पर शांति बनाये रखने की अपील उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज...