लखनऊ, सितम्बर 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर कहा है कि वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों। एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है। वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है। सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं। सौहार्द बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और उपलब्धि भी। यह भी पढ़ें- वे सनातनी नहीं हो सकते, सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले अखिलेश यादवमस्जिद ध्वस्तीकरण के कारण उन्होंने कहा कि ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए। चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े...