पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सौहार्द के साथ मेदिनीनगर सिटी समेत पूरे पलामू जिले में होली मनाने को लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर शहर थाना परिसर समेत अन्य थाना परिसरों में बैठक कर शांति समिति ने गहन विमर्श किया। इस दौरान अति-उत्साह से बचने, अफवाह पर ध्यान न देने, किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने आदि का अनुरोध किया गया है। मेदिनीनगर शहर थाना में बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा एवं डीएसपी राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से की। शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोगों ने होली व रमजान दोनों पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा गई। एसडीओ सुलोचना मीणा ने कहा कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें प्रसारित करें। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.