सहरसा, मार्च 6 -- सलखुआ संवाद सूत्र। कोसी दियारा क्षेत्र में रंगों का पर्व होली शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मंगलवार देर शाम होलिका दहन के साथ पर्व की शुरुआत हुई। लोगों ने होलिका स्थल पर पूजा-अर्चना कर लकड़ियां जलाकर होलिका दहन किया। बुधवार सुबह से ही चौक-चौराहों और गलियों में रंग-गुलाल का दौर शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाकर बधाई देते और पकवान-मिठाइयों का आनंद लेते नजर आए। कई स्थानों पर फागुनी गीतों की मंडलियां भी सजती रहीं। चिरैया के चानन और कनरिया के कठडूमर गांव में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर होली मनाई। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार और चिरैया थाना प्रभारी कुंदन कुमार सहनी के नेतृत्व में पुलिस लगातार गश्त करती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.