सहरसा, फरवरी 27 -- पतरघट, एक संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते थानाध्यक्ष शशि कुमार ने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा। अफवाह फैलाने वालों और शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख शंभू राय, मुखिया संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र राणा, मुखिया रंजन यादव, पैक्स अध्यक्ष पप्पू यादव, सरपंच विष्णुदेव यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण एव...