सौहार्द के मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व
हापुड़, मई 28 -- क्षेत्रभर में त्याग, समर्पण और सामाजिक समरसता का पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) गुरुवार को श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया। यह त्योहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के बलिदान की याद दिलाता है और भाईचारे तथा इंसानियत का संदेश देता है। इस अवसर पर सभी ने एक साथ सजदे में सिर झुकाकर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।गुरुवार की सुबह को गढ़ नगर समेत बक्सर, बहादुरगढ़, वैट, सरुरपुर, रतुपुरा, पलवाड़ा, सिखेड़ा, राजपुर, हिम्मतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही लोग नए परिधानों में सज-धजकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- ईद की शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज, देश में अमन चैन की मांगी दुआं नमाज को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।ईदगाहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.