मैनपुरी, मार्च 7 -- शहर के स्काउट एवं गाइड प्रांगण में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठन की एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा कि होली का पर्व हमें सामाजिक समरसता और सौहार्द का संदेश देता है। इस पर्व पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को होली में जलाने की आवश्यकता है। जिला संयोजक उमेश यादव ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाता है। ब्लॉक सुल्तानगंज के पदाधिकारी विनोद कुमार ने होली से जुड़े कुछ छंद और फाग सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.