प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। होली आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे को प्रदर्शित करने वाला पर्व है। होली का पर्व देश दुनिया में सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण की सकंल्पबद्धता का संदेश देता है। होली दुनिया के पटल पर तिंरगे की शान और सफलता का प्रतीक है। यह बातें राज्यसभा सदस्य और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा। सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देते हुए शांति व सौहार्द पूर्वक होली मनाने की अपील की। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सांसद प्रमोद तिवारी होली का पर्व अपने पैतृक आवास संग्रामगढ़ में मनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.