जौनपुर, जनवरी 5 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। स्व. राम लखन मौर्य की स्मृति में जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से सौहार्द्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मछलीशहर के कमालपुर स्थित मौर्य जनसेवा केंद्र पर रविवार को किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाओं का लाभ उठाया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बीबीपुर जौनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उदयराज मौर्य ने कुल 94 मरीजों का परीक्षण किया। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित पाए गए। चिकित्सक ने मौसम में बदलाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर देते हुए कहा कि ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर डॉक्टर से परामर्श न लेने पर समस्या गंभीर रूप ले सकती है। कार्यक्रम के आयोजक सिकन्दर बहादुर मौर्य ने कहा कि संस्था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.