लखीसराय, मार्च 6 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर एवं प्रखंड के सभी हिस्सों में रंगों का त्योहार होली परंपरागत रूप से हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। हर उम्र के बच्चे-बड़े, युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने मस्ती के बीच एक दूसरे को गुलाल से सराबोर कर होली मनाया। बुधवार को सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोली मिट्टी की होली खेलने में जुट गए। वहीं दोपहर बाद जहां लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी, तो देर शाम में जगह जगह मटका फोड़ होली आयोजित हुए। जिसमें युवाओं की टोली ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर अंतर्गत जगदम्बा मंदिर के समीप, वार्ड संख्या एक मधुवन, राधा मोहन ठाकुरवाड़ी तथा प्रखंड के गंगासराय, डुमरी आदि में अलग-अलग आयोजकों के नेतृत्व में युवाओं द्वारा पिरामिड बनाकर मटका फोड़ा गया। हमेशा की तरह खुटहा की होली, भव्य और परंपरागत थी। जहां न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.