आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली के पर्व को लेकर शुक्रवार को पवई, बरदह और जीयनपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पवई थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ ने होली के त्योहार के साथ ही रमजान शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करें। अगर कहीं किसी प्रकार की विवाद है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। बैठक में प्रमोद यादव, देवेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, सुभाष सिंह, मो. अज़हर, मो. हसन, मो. अकील आदि लोग मौजूद रहे। बरदह प्रतिनिधि के अनुसार, बरदह थाना परिसर में एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.