मेरठ, मार्च 3 -- मवाना। मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली उत्सव अत्यंत हर्षोउल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका सरबजीत घुम्मन ने होली पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि यह भाईचारे प्रेम और एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह इस पर्व से मिलने वाले संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों को भूलकर एक-दूसरे के साथ सौहार्द्रपूर्ण संबंध स्थापित करने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने कहा कि होली का वास्तविक आनंद तभी है, जब इसे मर्यादा और सद्भावना के साथ मनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...