भभुआ, जून 23 -- जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम-एसपी ने की अपील मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का लिया संकल्प, दिए गए सुझाव (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुहर्रम को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से की, जिसमें आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मुद्दों पर चर्चा हुई। डीएम नितिन कुमार सिंह ने कहा कि कैमूर की पहचान सामाजिक सद्भाव एवं सांप्रदायिक सौहार्द की रही है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया। एसपी ने कहा कि संवेदनशील स्थलों तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न कराने में मदद करें उन्होंने सभी नागरिकों से कानून का पालन करने एवं ...