मुंगेर, फरवरी 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शांतिपूर्ण वातारवण में होली और माहे रजमान मनाने को लेकर स्थानीय आदर्श थाना जमालपुर परिसर में गुरुवार को शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पक्की सड़क पर होलिका दहन पर रोक लगाने, शहर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध करने, शराबियों की धरपकड़ करने तथा अश्लील गीत बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने सहित छोटी-मोटी मामलों को स्थानीय स्तर से निपटाने संबंधित आम राय बनी। वहीं शराबबंदी अभियान पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने की, उन्होंने कहा कि होली पर्व शांति, सौहार्द व भाईचारगी का माहौल बनाने वाला पर्व है। इसलिए खुशियां भरी रंगों में भंग डालने वाले की कोशिश ना करें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि शराबियों पर नकेल कसने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया ...