चंदौली, मार्च 16 -- चंदौली, संवाददाता। आगामी चैत्र नवरात्र और ईद पर्व को लेकर सोमवार को सदर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही दोनों वर्गों के लोगों को चेताया कि यदि किसी ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इसलिए सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।नगर में संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर पुलि...