गिरडीह, मार्च 1 -- बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखंड में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ संदीप मद्धेशिया एवं संचालन थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने किया। बैठक में सीओ ने कहा कि होली आपसी सद्भाव और प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी भारद्वाज ने कहा कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर रखने की भी अपील की। इस दौरान प्रमुख रामू बैठा, कपिलो मुखिया मुकेश यादव, केंदुआ मुखिया सहदेव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, तुलसी यादव, लक्ष्मण दास, प्रेम...