सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं मोहर्रम पर्व
सोनभद्र, जून 18 -- दुद्धी। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने की। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से मुहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व से जुड़े जुलूस, ताजिया मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मुजीब खा, फतेहमुम्मद, कल्लन खां, सेफुल्ला एडवोकेट, आरिफ खां, कलीमुल्ला खां, गुलाम सरवर हुसैन, आशिफ खां, श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, जेबीएस अध्यक्ष पंकज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.