मुंगेर, मार्च 12 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी, ईद, चैती छठ एवं चैती दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की, जबकि संचालन संजय कुमार ने किया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि रामनवमी, ईद, चैती छठ और चैती दुर्गापूजा सभी महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व हैं, जिन्हें क्षेत्र के लोग वर्षों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाते आए हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि इस बार भी सभी पर्व मिल-जुलकर मनाएं और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इस...