कोडरमा, मार्च 2 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । रंगों का त्योहार होली एवं पवित्र माह रमजान को लेकर रविवार को नवलशाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने की, जबकि संचालन मसमोहना पसंस विजय सिंह ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली और रमजान मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने प्रशासन से विशेष रूप से शराब पर रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने स्पष्ट कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली और रमजान को देखते हुए थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती की जाएगी तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.