सहरसा, जून 24 -- सहरसा। कोसी प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल की तैयारियों की समीक्षा की गई। संवेदनशील स्थलों की पहचान, जुलूस मार्गों का सत्यापन, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, संचार व्यवस्था, अफवाहों पर नियंत्रण तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर पूर्ण प्रतिबं...