पलामू, जून 27 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन, किशुनपुर एवं नावाजयपुर में मुहर्रम सौहार्द्र के साथ मनाया गया। सीओ आशीष कुमार एवं पुलिस के पदाधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे। किशुनपुर के चनेया में ताजिया मिलान स्थल पर किशुनपुर क्षेत्र के लोइंगा, सुठा, बरडीहा, राजहरा, कुम्हवा, जंघासी, किशुनपुर, नवादा आदि अखाड़ों ने मातमी गीतों के साथ ताजिया निकाल मिलान स्थल पर पहुचे। थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील एवं विवादित मुहर्रम मिलान स्थल पालहेकला स्थीत गढ़वट स्थल पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहकर पहलाम जुलूस के साथ मुहर्रम को सम्पन्न कराया। किशुनपुर में मुखिया सुमन गुप्ता ने किशुनपुर में अखाड़ा जुलूस में शामिल लोगों को पेयजल की ब्यवस्था के साथ अखाड़ों के सदस्यों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण माहौल में निकले ताजिया जुलूस पुलिस प्र...