मधेपुरा, अप्रैल 26 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।प्रखंड सभागार में शनिवार को सौर पैनल योजना को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने की। बैठक में उन्होंने लाभार्थियों से कई आवश्यक जानकारी साझा किया। मौके पर सौर पैनल के लिए 55 आवेदन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने को लेकर विशेष मुहिम चलायी जा रही है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अनुदान भी दिया जायेगा। मौके पर बीडीओ अमरेंद्र कुमार, जेई मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.