कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- चायल तहसील के पंसौर गांव में गुरुवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। एसडीएम अरुण कुमार ने राजस्व संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की। चौपाल में सबसे पहले बुद्दनलाल ने खतौनी में नाम संशोधन की शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नाम संशोधन कर दिया गया। वहीं फूलचंद ने भी खतौनी में नाम संशोधन की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सुधार करा दिया। मानसिंह ने तालाब की भूमि के चिन्हांकन की शिकायत की। मौके पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में राजस्व टीम ने पैमाइश कर भूमि चिन्हित कर दी। जांच में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया। इसके अलावा मानसिंह ने ऊसर...