सौर ऊर्जा से सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मानव रचना विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विशेषज्ञों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और युवा पेशेवरों ने 'शांति और सतत विकास के लिए सौर ऊर्जा : भविष्य को सशक्त बनाना' विषय पर विचार साझा किए। सम्मेलन का उद्देश्य भारत के स्वच्छ, विश्वसनीय, समावेशी और टिकाऊ ऊर्जा संक्रमण के लिए व्यावहारिक उपायों पर चर्चा करना रहा। मानव रचना शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) दीपेंद्र कुमार झा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में सौर ऊर्जा, सतत विकास, ऊर्जा सुरक्षा और शांति के बीच संबंधों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने भारत में तेजी से विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.