सौर ऊर्जा से रोशन होगा कलक्ट्रेट परिसर, 250 केवीए का सोलर पैनल लगेगा
प्रयागराज, सितम्बर 16 -- कलक्ट्रेट परिसर को अब सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिसर में 250 केवीए क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों और आवासों में सौर ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। सोलर पैनल लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। नाजिर अजय श्रीवास्तव के साथ संबंधित टीम के सदस्यों ने कलक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। टीम ने डीएम और एडीएम कार्यालय, सभागार, एनआईसी समेत अन्य भवनों और आवासीय परिसर का निरीक्षण कर सोलर पैनल लगाने की संभावनाएं देखीं। 250 केवीए क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना से कलक्ट्रेट की बिजली जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा करने की योजना है। इससे पारंपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.