सौर ऊर्जा से बन रही बिजली का उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा लाभ
बरेली, अप्रैल 12 -- बिजली बिल शून्य करने की उम्मीद से लगवाया गए रूप टॉप सोलर पैनल उपभोक्ताओं के लिए नई मुसीबत बन गए हैं। बिजली उत्पादन से काफी कम खपत के बाद भी उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर रिचार्ज करना पड़ रहा है। न करने पर बिजली कट जा रही है। स्मार्ट मीटर एप पर भी सही डेटा अपडेट नहीं हो रहा है। ऐसे में लोग बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कटरा चांद खां निवासी चंद्रसेन इन दिनों हर पांच से छह दिन पर बिजली निगम के रामपुर गार्डन स्थित हाइडिल परिसर में पहुंचते हैं। वह अभियंताओं को प्रार्थना पत्र देते हैं। इस प्रार्थना पत्र में सिर्फ एक अनुरोध होता है, परिसर में लगाए गए प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदला जाए। सौर ऊर्जा के फायदे जानने पवन विहार निवासी राजकुमार ने घर की छत पर तीन किलोवाट की क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया है। कहते हैं जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.