सौर ऊर्जा से जगमग होंगी साधन सहकारी समितियां
सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की साधन सहकारी समितियों को अब बिजली संकट से मुक्ति दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। समितियों को सौर ऊर्जा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। पहले चरण में जिले की 17 साधन सहकारी समितियों पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे आने वाले समय में इन समितियों का संचालन बिना बाधा के हो सकेगा। शेष समितियों पर भी जल्द ही सौर ऊर्जा लगाया जाएगा।
समितियों की स्थिति जिले में वर्तमान में कुल 62 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं, जिनसे लगभग 80 हजार किसान जुड़े हुए हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, उर्वरक वितरण, पंजीकरण, ऋण संबंधी कार्य और अन्य कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन लंबे समय से बिजली आपूर्ति की अनियमितता और बार-बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.