प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो 2026 के लिए प्री-इवेंट जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को विकास भवन में हुआ। सीडीओ हर्षिका सिंह ने कहा कि राज्य के सतत विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम योजना जैसे प्रमुख प्रयास घरों, किसानों और उद्योगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो रही है। कॉन्फ्रेंस के सह संयोजक यूपी त्रिपाठी ने लखनऊ में सात से नौ मई तक होने वाले एक्सपो में देश-विदेश से 150 से अधिक प्रदर्शक और 60 से अधिक वक्ता भाग लेंगे। डीडीओ गोपाल कुशवाहा ने जमीनी स्तर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश चेंबर ऑफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.