नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम अपनी विभिन्न इमारतों में सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करेगा। निगम की योजना है कि सौर ऊर्जा से निगम बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाएगा। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि वह खाली इमारतों और अन्य परिसरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगा। अभी मौजूदा समय में निगम की लगभग छह सौ से अधिक इमारतों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं। इनसे हर दिन 14 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पन्न हो रही है। इस उत्पादित बिजली को बिजली कंपनियों को दिया जा रहा है। अब अन्य चार सौ से पांच सौ निगम के अधीनस्थ इमारतों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम शुरू हो चुका है। इसके जरिए बिजली उत्पादन की क्षमता 14 मेगावाट से बढ़कर 30 मेगावाट तक करने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.