प्रयागराज, मार्च 1 -- डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अप्रैल से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। बैंक पांच किलोवाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण उपलब्ध कराएगा। बैंककर्मियों के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति नजदीकी शाखा में खाता खुलवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। सहकारिता विभाग की गाइडलाइन जारी होने के बाद यह योजना लागू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि योजना स्थायी रूप से संचालित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर लाभ दिया जाएगा। बैंक का उद्देश्य सहकारी समितियों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित कर उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...