सोनभद्र, जुलाई 29 -- डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड सीमेंट वर्क्स ने सीएसआर कार्यक्रम के तहत बिल्ली मारकुंडी के क्लस्टर आवास के समीप एवं कोटा ग्राम में सौर ऊर्जा संचालित पेयजल प्रणाली की स्थापना कराई। बुधवार को पेयजल प्रणाली की स्थापना कर जनता को सौंप दिया गया। परियोजना का शुभारंभ बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव व कोटा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की, सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...