सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
अयोध्या, मई 20 -- अमानीगंज,संवाददाता। दी एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट तथा एनआरडीसी इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में तथा ओंकार सेवा संस्थान के संयोजन में अमानीगंज विकास खंड के पूरे दला, खंडासा स्थित केला रेशा प्रदर्शन इकाई पर आयोजित सोलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ । कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए टेरी के एसोसिएट फैलो वीवीएस परिहार ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियानों जैसे विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरित कौशल, सौर ऊर्जा, जलवायु अनुकूल आजीविका एवं महिला उद्यमिता जैसे विषय ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम को एन आर डी सी इंडिया के राना पुजारी ने भी संबोधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.