नवादा, अप्रैल 16 -- जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बुधौल में बुधवार को सोलर लोन मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर मेले का निरीक्षण किया तथा विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने मेले में उपस्थित वेंडर्स एवं आम नागरिकों से सोलर लोन से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने लाभुकों से योजना की प्रक्रिया, बैंकिंग सुविधा, तकनीकी सहयोग एवं आवेदन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मेले में प्रमुख बैंकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, बिहार दक्षिण ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक सहित...