प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज मंडल में सोलर पैनल लगे कोच का ट्रायल शुरू कर दिया है। पायलट परियोजना के तहत एक आईसीएफ नॉन-एसी कोच की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इस व्यवस्था से प्रति कोच प्रतिवर्ष करीब 2.80 लाख की बचत होने का अनुमान है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 6.93 किलोवाट पीक क्षमता वाला सोलर संयंत्र प्रति वर्ष लगभग 13,400 यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। इससे हर साल करीब 11 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में भी कमी आएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस परियोजना को 14 जुलाई 2026 को कमीशन किया गया। फिलहाल प्रयागराज मंडल की ट्रेनों में इसका ट्रायल चल रहा है। एक माह तक प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य कोचों में भी लागू किया जाएगा।...