लखनऊ, फरवरी 25 -- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना से बन रही बिजली के मूल्यांकन के लिए प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान बुधवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इन योजनाओं से उत्पादित बिजली का मूल्यांकन ऊर्जा विभाग के समेकित आंकड़ों में शामिल न होने से प्रदेश की वास्तविक उपलब्धियां नहीं दिख पाएंगी। नवीकरणीय ऊर्जा प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। लिहाजा इसकी हर यूनिट के उत्पादन का सही मूल्यांकन और लेखांकन सुनिश्चित सुनिश्चित किया जाए। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है इससे उत्पन्न बिजली का उचित मूल्यांकन ऊर्जा विभाग के आंकड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.