सौर ऊर्जा अपनाने की अपील, डीएम ने रूफटॉप सोलर प्लांट का किया निरीक्षण
अररिया, जून 5 -- अररिया, संवाददाता शुक्रवार शाम डीएम विनोद दूहन 'प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना' अंतर्गत अररिया शहर में स्थापित रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा वहां मौजूद उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर उन्होंने जिलेवासियों से पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर के छतों पर सोलर पैनल लगाने पर एक किलोवाट पर Rs.30000 की सब्सिडी, दो किलोवाट पर Rs.78,000 तधा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पैनल लगाने पर R...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.