सौर ऊर्जा: अब हर साल 200 मेगावाट सोलर पैनल बनाएगी सीईएल
गाज़ियाबाद, मई 13 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) में हर साल 200 मेगावाट के सोलर पैनल के लिए प्लांट तैयार हो गया है। आज केंद्रीय राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री इसका उद्घाटन करने पहुंचेंगे। सीईएल में अभी तक 40 मेगावाट के सोलर पैनल का उत्पादन हो रहा था, जो आज से बढ़कर 200 मेगावाट प्रतिवर्ष हो जाएगा। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पीपीपी मॉडल पर यह प्लांट तैयार किया गया है। सीईएल के जनसंपर्क अधिकारी कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि प्लांट का उद्घाटन गुरुवार सुबह 11 बजे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा करेंगे। सोलर पैनल की बढ़ती मांग और नवीकरणीय ऊर्जा पर सरकार के बढ़ते फोकस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.