बेगुसराय, अप्रैल 2 -- गढ़पुरा। हसनपुर चीनी मिल परिसर में गुरुवार को एक मेगावाट क्षमता के सौर्य ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन हुआ। विद्युत इकाई प्रमुख उदयराज सिंह द्वारा सौर्य ऊर्जा संयंत्र गृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने फीता काटकर इस सौर्य ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। मौके पर महाप्रबंधक गन्ना अरुण कुमार श्रीवास्तव, यांत्रिकी विभाग प्रमुख टीकम सिंह, उपाध्यक्ष वित्त मनोज प्रसाद, उत्पादन विभाग प्रमुख परमवीर सिंह, विद्युत इकाई प्रमुख उदयराज सिंह, दीपेंद्र सिंह, अभयनाथ मिश्र, मदन मोहन मिश्र, राजेंद्र मिश्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, अखिलेशधर द्विवेदी, दिनेश कुमार सिन्हा, रामकृष्ण प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, अजय त्रिवेदी, सत्यार्थ शुक्ला आदि उपस्थित थे।

हिं...